खबर शेयर करें -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत नैनीताल के लिए रवाना 

अपने प्रवास के दौरान वह राजभवन में ठहरेंगी, जहाँ आज रात राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में हिस्सा लेंगी।

इस मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून को बड़ी सौगात: ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास 💧🏗️

कल प्रातः राष्ट्रपति मुर्मू प्रसिद्ध कैंची धाम पहुँचकर बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन करेंगी। इसके बाद वे कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

यह भी पढ़ें -  🚨 सनसनी: महिला ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप ⚠️

दौरे के उपरांत राष्ट्रपति हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगी।राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था व्यापक कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 'नव्य भारत सेवा केंद्र' का किया निरीक्षण, एनबीएफ के सामाजिक कार्यों की सराहना की

पुलिस और प्रशासनिक टीमें मार्गों पर मुस्तैद हैं, जबकि यातायात व्यवस्था के लिए डाइवर्जन प्लान लागू किया गया है ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को असुविधा न हो।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad