खबर शेयर करें -

संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में 0001 और 0005 नंबर की नीलामी फिर से की जाएगी। जिसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। परिवहन आयुक्त कार्यालय के निर्णय के बाद इसकी नीलामी को खोला गया है।

यह भी पढ़ें -  🔥 उत्तराखंड में बड़ा फैसला! दशकों से वन भूमि पर बसे लोगों को मिलेगा भूमिधरी अधिकार

नीलामी 8 जनवरी से 10 जनवरी तक होगी। 0001 नंबर के लिए परिवहन आयुक्त के नाम एक लाख का ड्राफ्ट व 0005 नंबर के लिए 25 हजार रुपये का ड्राफ्ट 6 जनवरी  के 5 बजे तक आरटीओ कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

उल्लेखनीय है कि पूर्व में सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण इन नंबरों की नीलामी प्रक्रिया को रोक दिया गया था।  आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि आवेदक को फैंसी नंबर पोर्टल  (वाहन 4) पर अपनी एक आईडी बनानी होगी।  जिससे वह ऑनलाइन नीलामी में भाग ले सकें।  उन्होंने आवेदकों से  अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से ही नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने को कहा जिससे किसी भी तरह की डिजिटल धोखाधड़ी से बचा जा सके ।