ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम फिर बदलने वाला है. 5 जनवरी से 7 जनवरी तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है. आज से लेकर 4 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. 5 जनवरी से मौसम फिर अंगड़ाई लेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी.

उत्तराखंड में फिर बदलेगा वेदर: मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी से 7 जनवरी तक उत्तराखंड के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों में बर्फबारी होगी. उत्तरकाशी जिले में कुछ जगहों पर बर्फबारी होगी. इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होगी.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बेस अस्पताल में सुरक्षा में बड़ी चूक! खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर, पुलिस महकमे में हड़कंप

शुष्क सर्दी से लोग परेशान: इधर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में नए साल के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड और शीत लहरों में लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है. शीत लहरों के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं. इस ठिठुरन वाली सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में पैक होने के साथ ही अलाव का सहारा ले रहे हैं. रामनगर और कालाढूंगी जैसे मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी शीत लहर का प्रकोप देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  आधार कार्ड में पता अपडेट करने का तरीका बदला? C/O को लेकर जान लें UIDAI के नियम, घर बैठे ऐसे करें एड्रेस अपडेट

ठंड में रजाई गद्दे और अलाव हैं सहारा: ठंड के साथ कोहरे का असर भी दिख रहा है. कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार में कमी आई है. रामनगर और उसके आसपास के तापमान में भी काफी गिरावट आ गयी है. रामनगर का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में SC-ST छात्रों को बड़ी राहत, मुफ्त कोचिंग के लिए आय सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख; धामी कैबिनेट के 26 फैसलों पर लगी मुहर

ठंड के चलते लोग मजबूरन घरों में कैद हैं. लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारे ले रहे हैं. शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका ने जगह-जगह चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है. जहां पर आवाजाही ज्यादा होती है, वहां पर दुकान स्वामियों द्वारा भी रहागीरों के लिए अलाव जलाए गए हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad