खबर शेयर करें -

गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के बुरसम गांव में एक युवक ने अपनी ताई, चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

लव जिहाद – युवक ने नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, सच सामने आने पर थाने पहुंची युवती

गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के बुरसम गांव में एक युवक ने अपनी ताई, चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक तहसील गंगोलीहाट के बुर्शम गांव में एक युवक ने अपनी ताई, चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपित फरार है। राजस्व पुलिस गांव में पहुंची और जांच में जुट गई। घटना शुक्रवार तड़के पांच बजे की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली-मुंबई जाने वालों के लिए गुड न्यूज, लालकुंआ से इस दिन शुरू होगी एक और ट्रेन

उत्तराखण्ड : खाई में गिरी पिकअप, चालक के छाती के आरपार हुई सरिया, चालक हल्द्वानी रेफर

बुर्शम ग्राम पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई 70 वर्षीय हेमंती देवी पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्नी 26 वर्षीय रमा देवी पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन 24 वर्षीय माया देवी पत्नी दीपक कुमार की हत्या कर दी। शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई। आरोपित सुंदर राम ने धारदार हथियार से गर्दन सहित शरीर के अन्य अंगों पर वार कर हत्या की है।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर कांडा में तेंदुए की दहशत, आंगन में खेल रही मासूम को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत

हत्यारे की दूसरी ताई गोशाला में चली गई और उसके साथ एक पोता और पोती भी गोशाला में चले गए, जिससे उनकी भी जान बच गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद संतोष फरार हो गया और साथ में उसकी पत्नी भी फरार है। शेर राम और मोहन राम दो भाईयों का परिवार अलग-बगल में ही रहता है।

परीक्षाओं का मूल्यांकन पूरा, इसी महीने आ सकता है सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

शेर राम हत्यारोपी संतोष राम का ताऊ है। शेर राम की दो शादियां है। जिसमें बड़ी पत्नी से कोई औलाद नहीं है। दूसरी पत्नी हेमंती देवी से एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों की शादी हो चुकी है। पुत्री की शादी लगभग आठ माह पूर्व हुई थी। इस समय विवाहिता पुत्री माया देवी अपने मायके आयी थी।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में गंगा घाट के पास नॉनवेज खाने पर हंगामा, खोखा स्वामी की पिटाई

हत्या की सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय से राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में गंगोलीहाट थाने से रेगुलर पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्यारोपी संतोष राम छोलिया नृतक है। बताया जा रहा है कि संतोष राम आए दिन अपने ताऊ के परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। जिसकी शिकायत उसके ताऊ के बेटे जोगा राम ने पुलिस और प्रशासन से की थी। बताया जा रहा है कि हत्यारे की पत्नी डर से घर से कहीं चली गई है।

कैंटर खाई में गिरा, चालक समेत 6 लोग घायल, ट्रांसफार्मर लेकर पहाड़ की ओर जा रहा था कैंटर

You missed