खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, देहरादून 

देहरादून- उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है बदरीनाथ धाम ,हेमकुंड साहिब ,फूलों की घाटी, रुद्रप्रयाग समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी हुई जिसके चलते पहाड़ों में कड़ाके की ठंड के साथ ही मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 48 घंटे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान के मुताबिक राज्य में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।6 और 7 नवंबर को पर्वतीयजनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान गिरने के साथ ही ठंड में और इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें -  🚨 यूके भेजने का झांसा… तुर्की के जेल के दरवाज़े तक पहुंच गई युवती! 17.50 लाख की ठगी, KD Immigration पर गंभीर आरोप 😱🔥

मौसम विभाग के मुताबिक 6 और 7 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली तथा रुद्रप्रयाग ,टिहरी जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश- बर्फबारी होने की संभावना है जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा साथ ही मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त करते हुए 8 नवंबर को राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें -  ​🚨 सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस का 'शांति का पैगाम': बनभूलपुरा में भारी फ्लैग मार्च, वीडियो

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में हिमपात होने से ठंड और बढ़ने की संभावना है। राजधानी देहरादून समय राज्य के मैदानी जनपदों में भी ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 14.6 रहा वहीं अधिकतम तापमानसामान्य से 2 डिग्री कम 14.6 रहा वहीं अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम 27.8 रहा।

यह भी पढ़ें -  ​ कोलकाता में धर्म गर्जना! 5 लाख लोगों ने एक साथ पढ़ी गीता, ब्रिग्रेड ग्राउंड ने रचा भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक रिकॉर्ड

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad