chotahathi
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, कालाढूंगी 

कालाढूंगी रोड पर छोटा हाथी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया निवासी अभिषेक की  की मांस की दुकान है। वह मुर्गियां  की सप्लाई का काम भी करता था। उसके भाई अनुज ने बताया कि शनिवार की सुबह अभिषेक छोटा हाथी से चोरगलिया से मुर्गी लेने जा रहा था। कालाढूंगी रोड पर छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि अभिषेक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज शुरु होने के कुछ ही देर बाद ही अभिषेक की मौत हो गई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभिषेक के घर में उसकी मां, छोटा भाई और दो छोटी बहनें हैं। करीब दस साल पहले अभिषेक के पिता पप्पू लाल का देहांत हो चुका है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad