ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवकाश की घोषणा की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महानवमी श्रद्धा, आस्था और भक्ति का विशेष पर्व है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृ शक्ति को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। नवरात्रि का यह पर्व नारी शक्ति के सामर्थ्य, सम्मान और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। यह पर्व लोगों को शक्ति, साहस, सकारात्मकता और सद्भाव की प्रेरणा देता है। साथ ही, समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके योगदान को पहचानने का अवसर भी प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे धान खरीद केंद्र, 20 अक्टूबर को रहेगा अवकाश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराएं देश की विशिष्ट पहचान हैं। विभिन्न त्योहार और धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी विरासत से जुड़ी रहें।

यह भी पढ़ें -  Breaking:उत्तराखंड: 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

महानवमी के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश से प्रदेशवासियों को पर्व मनाने और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।