खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,हल्द्वानी
सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी द्वारा सेवादल कार्यकर्ताओं से प्रदेश भर में नशे के खिलाफ जनांदोलन चलाए जाने के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने कमर कसनी शुरू कर दी है।
शनिवार को हल्द्वानी स्तिथ जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी कुमाऊं प्रभारी सुनीता पांडे व महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कीर्ति दुमका के संयुक्त नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने बैठक कर नशे के खिलाफ जंग का एलान कर दिया है। बैठक में तय किया गया कि नशे को बढावा देने वालों के विरुद्व मोर्चा खोलने के साथ ही प्रदेश में निरंतर बढ़ते जा रहे नशे को लेकर लचर पुलिस व्यवस्था के खिलाफ भी सुराज सेवादल जबरदस्त आंदोलन करेगा । सुराज सेवादल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी ने जिले के सभी सुराज कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर में चलाए जाने वाले उक्त अभियान के प्रथम चरण में सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा बुधपार्क से जलूस निकाल कर एस पी सिटी हल्द्वानी को ज्ञापन प्रेषित किया जाना है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर देवभूमि को नशा मुक्त कराने हेतु सुराज सेवादल द्वारा किए जा रहे उक्त महायज्ञ में आहुति देकर पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया है। बैठक में मुख्य रूप जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी कुमायूं प्रभारी सुनीता पांडे महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कीर्ति दुमका के अलावा कमल कुमार आर्य योगेश मोर्या सुदर्शन शाह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  मामूली विवाद में छोटे भाई की हत्या करने वाला बड़ा भाई गिरफ्तार, गंडासा से किए थे कई वार