खबर शेयर करें -

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में अपार धन के लालच में अंधे 5 लोगों का एक मामला सामने आया है. इन 5 लोगों ने जमीनी धन खोजने औप निकालने के चक्कर में तांत्रिक के साथ मिलकर जमकर धूनी लगाई. लेकिन इसी षड़यंत्र के दौरान पांचों में से 4 लोगों का दिमाग फिर गया.

इसके बाद चारों ने मिलकर अपने पांचवें साथी का ऐसा हश्र किया कि होश उड़ गए. पुलिस ने भी जब इस मामले की गुत्थी सुलझाई तो दिमाग चकरा गया. लेकिन अब पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.

महाराजपुर थाना क्षेत्र का है मामला
ये पूरा मामला मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. यहां 5 लोग धनवर्षा की जुगत में हथकंडे अपना रहे थे. इन पांचों लोगों में से 1 तांत्रिक भी साथ था. पांचों एक साथ मिलकर धन की खोज करते रहे. धन की खोज में पांचों ने खूब तंत्र विद्या फैलाई और जमकर धूनी लगाई. बेहिसाब धूनी भी जब काम नहीं आई तो पांचों में से 4 दिमाग घूम गया. इसी ग्रुप में शामिल तांत्रिक ने अपने ही ग्रुप के एक व्यक्ति को फांसी की रस्सी से लटकाने का षड़यंत्र रचा. इसके 4 आरोपियों ने पांचवें युवक को फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला. बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक के मृतक शरीर से पत्थर बांधकर नहर में फेक दिया.

हत्या की गुत्थी सुलझाने में चकरा गया पुलिस का दिमाग
हत्या के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा था. लेकिन जैसे ही पुलिस ने मामले की बारीकियां खंगालनी शुरू कीं तो प्याज की तरह पर्तें खुलने लगीं. पुलिस ने 4 आरोपियों से इस बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली. आरोपियों ने बताया कि पहले रस्सी से बांधकर युवक की हत्या की. इसके बाद उसके शव को पत्थर के साथ बांधकर नहर में फेंक दिया. पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया है और चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad