ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय, उत्तराखंड, बनबसा 

बनबसा के रास्ते नेपाल कैसीनो जाने वालों लोगो पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बनबसा कैनाल क्षेत्र में बाहरी क्षेत्र से आकर अवैध वाहन पार्किंग कर नेपाल कैसिनो में जाने वालों की वाहनों को क्रेन से उठाकर शारदा बैराज चौकी पर जप्त किया गया है।

गौरतलब है कि बनबसा क्षेत्र से लगे नेपाल क्षेत्र में संचालित कैसिनो में भारतीय क्षेत्र के हल्द्वानी, रुद्रपुर सितारगंज व सीमांत क्षेत्र इलाकों से लोग अपने वाहनों से आकर उन्हें जहां बनबसा कैनाल क्षेत्र में अवैध रूप से पार्क करते हैं। उसके बाद वह कैसीनो में जुआ खेलने नेपाल को जाते हैं। नेपाल कैसीनो के चलते कई भारतीय लोगों के परिवार बर्बाद होने के मामले पुलिस के सामने आ चुके हैं। तमाम शिकायतों के बाद बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवान ने बनबसा कैनाल क्षेत्र के मैदान में अवैध रूप से पार्किंग किए वाहनों को जहां क्रेन से उठाकर शारदा बैराज चौकी में जमा किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

वहीं पुलिस नेपाल जाने वालों का डाटाबेस भी पुलिस तैयार कर रही है। जो कि लगातार बनबसा के रास्ते नेपाल को रोजाना आवागमन करते हैं। इसके साथ ही पुलिस ने बनबसा केनाल क्षेत्र में अवैध पार्किंग करने वालों को सख्त चेतावनी जारी कर दी गई हैं। चेतावनी के बाद भी जिन लोगों ने अपनी गाड़ियों को केनाल क्षेत्र में अवैध रूप से पार्किंग किया है। उन वाहनों को पुलिस टीम ने क्रेन से उठा शारदा बैराज चौकी में जप्त किया गया है।

साथ ही नेपाल कैसीनो जाने वालों का डाटा भी पुलिस तैयार कर रही है ।ताकि कैसिनो जाने को रोजाना नेपाल जाने वाले भारतीय पर शिकंजा कसा जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Breaking:उत्तराखंड: 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad