खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, देहरादून 

मुख्यमंत्री आवास में एक युवती ने की आत्महत्या की सूचना पर मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप मच गया।

रुद्रप्रयाग की रहने वाली है युवती। गाय की देखभाल करता था परिवार, अपने कमरे में लगाई फांसी। सुलेखा बताया जा रहा मृतका का नाम, 24 साल की बताई जा रही युवती। 2 साल पहले युवती के भाई ने भी लगाई थी अनारवाला में फांसी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती ने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि युवती रुद्रप्रयाग की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  🌩️ 🌩️ 🌩️ उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम! तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट ⚠️ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 🌩️ 🌩️ 🌩️

बताया जा रहा है कि युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था और गाय की देखभाल करता था। युवती का नाम सुलेखा बताया जा रहा है। खबर है कि सुलेखा ने दिन में अपने कमरे में फांसी लगा ली। खबर यह भी है कि 2 साल पहले सुलेखा के भाई ने भी देहरादून के अनारवाला में फांसी लगाई थी। 24 साल की सुलेखा ने खुदकुशी क्यों की है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : बिंदुखत्ता'फूल देई, छम्मा देई, देणी द्वार भर भकार'—उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा 'फूलदेई' आज, देहरी पर बिखरी प्रकृति की खुशहाली

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  🚨 बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: 5300 परिवारों के पुनर्वास की तैयारी तेज! 20 मार्च से लगेंगे विशेष कैंप

उन्होंने बताया कि युवती अपने भाईयों के साथ यहां रहती थी। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से जो किताबे मिली हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad