ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं: मंगलवार को रामपुर रोड पर हुए एक भयानक सड़क हादसे में बिंदुखत्ता के शांतिनगर निवासी जगमोहन सुठा (उम्र 32 वर्ष), जो कैनरा बैंक के कैश वाहन चालक थे, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी, हालांकि उन्होंने हादसे के समय हेलमेट लगा रखा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

 

जगमोहन अपने घायल माता देवकी देवी को अस्पताल छोड़कर लौट रहे थे, जब यह दुखद दुर्घटना घटी। देवकी देवी कुछ दिन पहले रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती थीं। सुबह लगभग 11 बजे अस्पताल से वे दवा लेकर, बाइक पर अपने घर वापस जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।मृतक जगमोहन अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के लिए पूरे गांव में लोकप्रिय थे। बैंक में अपनी नौकरी के साथ-साथ वे पार्ट टाइम इलेक्ट्रिक कांटे का कार्य भी करते थे और परिवार के कामों में हमेशा हाथ बंटाते थे। उनकी असमय मृत्यु से पूरा परिवार दुःख में डूब गया है और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।जगमोहन पीछे अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके परिवार के लिए यह एक बड़ा सदमा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।