ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,हल्द्वानी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में सर्राफा व्यापारी पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सर्राफा व्यापारी किसी तरह बच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी अपने अधिनीस्थो के साथ मौके पर पहुँच गए औऱ जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 2 नवंबर बुधवार को शहर के प्रतिष्ठित कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक रामसरन वर्मा के पुत्र राजीव अपने नैनीताल रोड स्थित प्रतिष्ठान से अपने आवास हीरा नगर हल्द्वानी आ रहे थे। तभी राजीव अपने वाहन से अपने घर के अंदर जाने लगा, तो दो अज्ञात बाइक सवारों ने राजीव पर फायर झोंक दिया, जो कि कार पर लग गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी, कोतवाल हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी, थाना अध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता

घटना से अपसपास क्षेत्र में हड़कम्प मच गया सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुँचे और मामले की जांच शुरू कर दी है ।
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर शहर में तीन 3 से अधिक व्यापारियों से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा रंगदारी मांगने के हल्द्वानी में हमला सराफा कारोबारी पर हुआ है।

 

 

शहर के प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी कुमाऊं ज्वेलर्स के स्वामी रामशरण वर्मा के बेटे राजीव वर्मा पर फिरौती मांगने के बाद कल देर रात्रि उसके निवास के पास बाइक सवार दो लोगों ने गोली चला दी लेकिन सराफा व्यवसाई बाल-बाल बच गया। राजीव वर्मा तिकोनिया स्थित अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे हे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी।राजीव वर्मा किसी तरह से घर के अंदर भाग कर अपनी जान बचाते हुए पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया। उस वक्त तो बदमाश भाग गए, बाद में फिर टोह लेने आए तो पुलिस ने पीछा किया मगर बदमाश पकड़ में नहीं आए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी जांच की जा रही है बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बदलेगा मौसम, 11 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; तेज हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी

बताया जा रहा है कि राजीव वर्मा के मोबाइल पर कुछ दिन पहले ही व्हाट्सएप नंबर से कॉल आया था कॉलर ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी।वहीं बुधवार शाम को भी उनके नंबर पर एक अज्ञात फोन आया जिसमें फिरौती की धमकी दी थी। पूर्व में भी इस सराफा कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आ चुका है।

पुलिस के सामने ही राजीव के मोबाइल पर पहले वहाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी। थोड़ी ही देर बाद दोबारा कॉल आई। इस बार कॉल करने वाला दूसरा व्यक्ति था। उसने हमलावर युवक का नाम लेते हुए कहा कहा कि तू उसके पिता को परेशान करता है। बता मामले को कैसे निपटाना है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप

इधर, पुलिस अफसर फोर्स को सुरक्षा को लेकर ब्रीफ़ कर ही रहे थे कि एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां से गुजरे। राजीव ने उन्हें पहचान लिया और शोर मचाया। राजीव के अनुसार इनमें से दो युवक वही थे जो पहले हमला करने आए थे। इस पर पुलिस ने बाइक का पीछा करना शुरू किया, लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

पीछा करने के दौरान आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। व्यापारी के घर पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
-हरबंस सिंह, एसपी सिटी, हल्द्वानी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad