खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, बागेश्वर 

जिला कांग्रेस कमेटी आज से भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी। यहां पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाने को लेकर जिला प्रभारी के नेतृत्व में मंथन किया गया। साथ ही जिले में आज 14 नवंबर से 19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। देश के लोग राहुल गांधी की यात्रा से काफी प्रभावित हैं। उनकी यात्रा को काफी ज्यादा लोगो का सहयोग मिल रहा है। जिससे प्रभावित होकर सभी जिलों में यात्रा का विस्तार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज में हंगामा, पेट्रोल बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र नेता, पुलिस के फूले हाथ-पांव

पार्टी कार्यालय में आयेाजित बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के जिला प्रभारी महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि राहुल गांधी ने जब 3500 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया तक भाजपा के लोग कह रहे थे कि वह यह यात्रा पूरी हो ही नहीं सकती पर यात्रा निरंतर जारी। लोगों का भारी समर्थन भी यात्रा को मिल रहा है, जिससे भाजपा के लोग बौखला गए हैं। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओ से कल से यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा।

उन्होंने बताया की जिले में कल 14 नवंबर से 19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। जो प्रत्येक बूथ तक जाएगी। उन्होंने बताया की बागेश्वर में दो विधानसभा है बागेश्वर और कपकोट दोनो में 188-188 बूथ है और सभी में पार्टी के लोग जाएंगे। कल जिला मुख्यालय से यात्रा शुरू होगी जो ब्लॉक मुख्यालयों और वहां से बूथ-बूथ जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया की यूकेएसएसएससी परीक्षा में धांधली से लेकर महंगाई, भ्रष्टाचार आदि की जानकारी लोगो तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया की लोगों को जागरूक करना भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए ये यात्रा नही निकाली है,नफरत की राजनीति छोड़ने और भारत को एक करने के लिए यह यात्रा निकाली है। आज बैठक में भारत जोड़ों यात्रा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: ऑनलाइन गेमिंग ऐप से फर्जीवाड़ा करने वाले तीन गिरफ्तार

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल,नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट,राजेंद्र टंगड़िया, सुनीता टम्टा, भगवत डसीला, दीपक गड़िया, रंजीत दास, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कवि जोशी,धीरज कोरंगा,विनोद पाठक, राजेंद्र राठौर,अर्जुन सिंह,भूपेंद्र कोरंगा,आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में गंगा घाट के पास नॉनवेज खाने पर हंगामा, खोखा स्वामी की पिटाई

You missed