ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर बेरोजगार युवाओं का गुस्सा बदस्तूर जारी है। 21 सितंबर को शुरू हुए इस पेपर लीक विवाद के बाद प्रदर्शन तेज हो गए हैं। भूपेंद्र कोरंगा जो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

 

उन्हें पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल ले जाया है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई, महिलाओं ने पुलिस पर बदतमीजी और घसीटने का आरोप भी लगाया।भूपेंद्र के बाद अब पीयूष जोशी, विनोद कांडपाल और हरीश रावत जैसे अन्य युवा भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। वे सभी परीक्षा रद्द करने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी इसे अपनी रोज़गार और भविष्य की लड़ाई बता रहे हैं और किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।उत्तराखंड सरकार ने कड़ी जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी हैं और युवाओं ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।