खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, उधम सिंह नगर 

ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान लकड़ी से भरे ट्रक की टक्कर से घायल पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण बिष्ट जिंदगी की जंग हार गए। सोमवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर कांडा में तेंदुए की दहशत, आंगन में खेल रही मासूम को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत

छह नवंबर की देर रात लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट और किशोर कुमार को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर तक भरे ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 पुलिस के रोकने पर नहीं रुका और लक्ष्मण को रौंदता हुआ फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में गंगा घाट के पास नॉनवेज खाने पर हंगामा, खोखा स्वामी की पिटाई

गंभीर हालत में लक्ष्मण को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लक्ष्मण को उपचार के दौरान होश नहीं आया। उनकी हालत लगातर बिगड़ती गई।

चिकित्सक भी लगातार उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे थे। परंतु लक्ष्मण सोमवार रात जिंदगी की जंग हार गया। उसने देर रात दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुच गए। खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई ,मंगलवार सुबह कांस्टेबल लक्ष्मण के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

You missed