क्राइम
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,चम्पावत 

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक निवासी एक युवक की उसके साथियों ने मामूली कहासुनी के बाद लुधियाना में हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पंजाब के पीएयू थाने में चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को मृतक का शव पाटी पहंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। युवक की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  मदरसा बोर्ड भंग करने की सिफारिश, उत्तराखंड में बढ़ी हलचल, बाल आयोग अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत के पाटी ब्लॉक के गड्यूड़ा निवासी 26 साल के विजय गिरी पुत्र स्व.लक्ष्मण गिरी लुधियाना में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। डेढ़ सप्ताह पहले ही विजय ने लुधियाना पंजाब स्थित पीएयू थाने के पास होटल में ज्वाइन किया था। विजय के साथ इस रेस्टोरेंट में बिहार और उत्तर प्रदेश के चार अन्य युवक भी काम करते थे।

यह भी पढ़ें -  खुदकुशी से पहले क्यों बन गया स्री? 22 साल का लड़का साड़ी पहन फंदे से लटका; लिपिस्टिक-काजल भी लगाया

बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर विजय का उसके चारों साथियों के बीच विवाद हो गया। इस बीच बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद ने विजय को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि विजय के साथियों ने हत्या की बात कबूली है। पंजाब पुलिस के अनुसार मृतक के भाई देव गिरी के तहरीर पर चारों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजय की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

You missed