ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के कुमाऊं क्षेत्र के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया के बीच शनिवार को अचानक बवाल हो गया। कॉलेज के भीतर अराजकता का माहौल तब पैदा हुआ जब निर्विरोध उप सचिव बने मनोज बिष्ट पर कुछ छात्रों ने हमला कर दिया। इस दौरान मनोज बिष्ट को गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट का आरोप छात्र नेता संजय जोशी पर लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी तनाव फैल गया और छात्र नेताओं ने आरोपित छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। फिलहाल कॉलेज प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।