खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,नैनीताल

नैनी झील में डूबने से अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। और शिनाख्त शुरू कर दिए गए हैं।

एक अज्ञात महिला ने संदिग्ध हालात में नैनी झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसे नैनी झील में कूदते पर्यटकों ने देख लिया। इसके बाद पर्यटकों ने अपनी नाव लेकर महिला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, उसे नहीं बचा सके। इसके बाद उन्होंने 112 से इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव झील से बाहर निकाला गया। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया अज्ञात महिला का शव नैनी झील से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों चौकियों को सूचित किया गया है ताकि पहचान हो सके।

यह भी पढ़ें -  खटीमा: छात्र संघ चुनाव प्रचार को लेकर दो गुट आपस में भिड़े

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराह्न नैनी झील में एक शव तैरने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नाव चालकों की मदद से एक महिला के शव को पाषाण देवी मंदिर के पास बरामद किया। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर बोट हाउस क्लब कर्मी चंदन जोशी ने बताया कि उन्होंने सुबह पौने 11 बजे तल्लीताल डांठ पर एक ऐसी ही महिला को तेज कदमों से ठंडी सड़क की ओर जाते हुए देखा, उक्त महिला हल्द्वानी से एक टैक्सी से आई थी। टैक्सी वाले ने अन्य से 200 जबकि उससे 180 रुपए लिए थे। उसे चक्कर जैसे भी आ रहे थे। नगर कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस इस आधार पर ही महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।