खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, रामनगर 

मालधन में सड़क पार कर रहे चीतल से टकराने पर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

इधर, हादसे में घायल चीतल की भी मौत हो गई।

20 वर्षीय सरवन पुत्र श्याम सिंह निवासी तुमड़िया डाम और उसका साथी थारी निवासी हरदीप सिंह सोमवार देर रात बाइक से बाजपुर में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे मालधन नंबर छह में चीतलों का झुंड सड़क पार कर रहा था। इस दौरान बाइक एक चीतल से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -  💔⚠️ प्रेम कहानी बनी चार घरों की तबाही! विवाहिता–युवक के रिश्ते ने छीना बच्चों से मां का साया, तीन परिवार पहुंचे सलाखों के पीछे 😢🚨

इससे बाइक से छिटककर सरवन सिंह बिजली के खंभे से टकरा गया। हरदीप भी घायल हो गया। दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने सरवन सिंह को मृतक घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  🏭 सिडकुल फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध मौत: कंपनी पर लापरवाही का आरोप, न्याय के लिए परिजन शव लेकर पहुंचे गेट पर; प्लांट हेड हिरासत में

हरदीप का उपचार चल रहा है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम कर मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि हादसे में चीतल की भी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कर चीतल के शव को दफना दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी: यहां अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर पथराव, जेसीबी का शीशा टूटा; जानिए

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad