खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर, रुद्रपुर

ऊधमसिंह नगर जिले के फायरिंग की घटनाएं आम हो गई हैं आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना घटती रहती है इस बार खेड़ा में किसी बात पर हुए विवाद के बाद बाइक सवार दो किशोरों ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी कक्षा 9वीं के छात्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली छात्र के दाहिने हाथ पर लगी और लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। फायरिंग देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। जिसके बाद आरोपित हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। फायरिंग के बाद से मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी कार्रवाई, लालकुआं सहित 7 आदतन अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर

पुलिस के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 साल का पुत्र अमन विजडम पब्लिक स्कूल में 9वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह घर में ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर आए। इस दौरान वह अमन को खेलने के लिए बुला ले गए। बताया जा रहा है कि खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर एक आरोपित ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे अमन घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यह देख दोनों हमलावर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में संविदा श्रमिक की मौत, परिजनों को ₹9 लाख का मुआवजा और स्थायी नौकरी का समझौता

सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि किशोरों के बीच विवाद के बाद अमन को तमंचे से गोली मारी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  वीआईपी कल्चर पर कड़ा प्रहार: नैनीताल में सरकारी गाड़ियों के निजी इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध

घायल अमन का परिवार पहले खेड़ा में रहता था। अब ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अपना खुद का मकान बना लिया है। चर्चा है कि आरोपित दोनों किशोरों की खेड़ा के ही मनीष नाम के किशोर से विवाद था। जिस पर मनीष ने अमन को अपने घर बुलाया था। जहां मनीष पक्ष और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मनीष के साथ मौजूद अमन को उन्होंने गोली मार दी। हालांकि अमन ने बताया कि वह मनीष के घर बुक लेने गया हुआ था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad