खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,हल्द्वानी 

सीएम पुष्कर सिंह धामी फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। सीएम ने आज सुबह हल्द्वानी रानीबाग स्थित एचएमटी परिसर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सीएम के साथ जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे,निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री धामी ने एचएमटी परिसर के लिए उत्तराखंड सरकार जल्दी मास्टर प्लान तैयार करेगी और करीब 45 एकड़ जमीन के लिए उद्योग और अन्य क्षेत्रों के लिहाज से बेहतर संभावनाओं की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

 

सीएम के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड सरकार को एचएमटी की 45 एकड़ जमीन हस्तांतरित किया जाना राज्य को एक बड़ी सौगात के रूप में मिली है जिसका राज्य सरकार बेहतर उपयोग करेगी।

यह भी पढ़ें -  🌏 नेपाल में बड़ा सियासी उलटफेर! बालेन शाह बहुमत के करीब, क्या खत्म होगा भारत-नेपाल सीमा विवाद?

ज्ञात हो की विगत कुछ दिनों पहले ही एचएमटी परिसर की समस्त भूमि केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित कर दी गयी है जिसका उपयोग उत्तराखंड राज्य के उत्थान और विकास  में प्रयोग किया जायगा।