breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआं (अग्रसर भारत ब्यूरो):

क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इण्डेन की स्थानीय एजेंसी सुरुची इंडेन गैस सर्विस ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रहेगी। एजेंसी ने आम जनता से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और पैनिक बुकिंग (घबराहट में बुकिंग) न करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

बुकिंग के आधार पर ही मिलेगा सिलेंडर

​एजेंसी के प्रबंधक जीवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गैस की रिटेल आपूर्ति पूर्ववत जारी है। उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के क्रम के आधार पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने महत्वपूर्ण नियम स्पष्ट करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, एक सिलेंडर प्राप्त करने के बाद उपभोक्ता 25 दिनों के अंतराल पर ही अगली रिफिल बुक करा सकेंगे। जब तक शासन या कंपनी की ओर से नए दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं होते, तब तक यही व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: भव्य तिरंगा बाइक रैली

प्रशासन ने भी दी पुख्ता जानकारी

​खाद्य पूर्ति निरीक्षक (लालकुआं) मोहित कठायत ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा:

​”घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक पर्याप्त है और आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।”

 

यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ी खबर: वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो न करें नजरअंदाज, कट सकता है मतदाता सूची से नाम

कमर्शियल सप्लाई पर फिलहाल रोक

​खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने एक महत्वपूर्ण अंतर स्पष्ट करते हुए बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत वर्तमान में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद है। हालांकि, घरों में उपयोग होने वाली घरेलू गैस (14.2 किग्रा) की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad