खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हल्द्वानी 

पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गयी घोषणा में 2000 करोड़ रुपए की लागत से चल रही विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली, बैठक में नगर निगम के मेयर समेत सभी अधिकारी और कुमाऊं कमिश्नर भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

सीएम ने विकास कार्यों में हो रही लेट लतीफी को लेकर नाराजगी जताई, सीएम ने कहा कि अब 2000 करोड़ से नहीं बल्कि 2200 करोड़ की लागत से हल्द्वानी शहर का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर विकास कार्यो में तेजी ला रही है, जिससे आमजन को सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह और तीरथ सिंह रावत के दिल्ली दौरे पर कहा की दिल्ली दौरा नेताओं की एक रूटीन प्रक्रिया है।

कांग्रेस के विधायक सुमित हृदयेश द्वारा समीक्षा बैठक का बहिष्कार किए जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जाएगा, विपक्ष के विधायक भी विकास में हमारे सहयोगी बने। इसको लेकर हमने सभी विधायकों से 10-10 प्रस्ताव मांगे हैं और उत्तराखंड के विकास के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चोरगलिया में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, ₹9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad