खबर शेयर करें -

आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से 12 सितंबर 2024 का राशिफल जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित रहेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। व्यापार में कोई फेरबदल इस समय न करें। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर अपमान का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जाएं तो वाहन का सावधानी से चलाएं। नजदीकी संबंधियों के साथ रिश्ते मधुर बनाकर रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों को सानिध्य प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। आय का रुका हुआ स्त्रोत शुरू हो सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। व्याार में बड़ी साझेदारी के हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से लाभ होगा। नए कार्य का आरंभ होगा। बच्चों के लिए खरीदारी कर सकते हैं। मन प्रफुल्लित रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। मन अशांत रहेगा। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न लें। साथी के साथ बाहर जाएं तो गाड़ी संभलकर चलाएं। लापरवाही में निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा।

कन्या राशि

अत्यधिक भागदौड़ भरा दिन रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस होगा। व्यापार में मेहनत करने की जरूरत है। ऑर्डर हाथ से निकल सकती है।

तुला राशि

कुछ समय रुचि संबंधी गतिविधियों में व्यतीत होगा। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से परेशानियों का हल निकलेगा। निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आपके शत्रु परास्त होंगे। कोई पुराना विवाद खत्म होगा। शेयर बाजार में पैसा लगाना अच्छा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों का दिन बेहतरीन रहेगा। अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। किसी पर आंख मूंद कर विश्वास करना नुकसान में डाल सकता है।

मकर राशि

आपके कार्य में अड़चन आ सकती है। काम में विलंब होने से मन अशांत रहेगा। शत्रु प्रबल होंगे। कोई बड़ी धनराशि उधार न दें। युवा वर्ग को लड़ाई-झगड़े से बचना होगा।

कुंभ राशि

आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। दोस्तों के साथ खुशनुमा शाम बीतेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन सकते है। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

मीन राशि

पुराना रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्ना रहेगा। परिवार में माहौल पक्ष में दिखाई देगा। परिवार के हित में बड़ा निर्णय ले सकते हैं। किसी विशिष्ट पद से सम्मानित किया जा सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad