ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अगर आप ऑनलाइन ऐप के जरिए शादी के लिए लाइफ पार्टनर खोजते हैं, तो आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में एक लुटेरी दुल्हन की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने जिले में सनसनी मचा दी है।

संध्या नाम की ये लुटेरी दुल्हन ने अब तक 30 से 40 मर्दों को धोखा दिया और 15 से ज्यादा पुरुषों से शादी कर, उनका जीवन तबाह कर चुकी है। संध्या नाम की ये लुटेरी दुल्हन ऑनलाइन ऐप के जरिए अपने लिए दूल्हा खोजती है और फिर से उससे शादी करके गहने और पैसे लेकर भाग जाती है। लेकिन अब इस लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश हो गया है, इसके बाद जो कहानी सामने आई है, वो हैरान करने वाली है।

कैसे ये लुटेरी दुल्हन ऑनलाइन खोजती थी अपने लिए दूल्हा?

इस लुटेरी दुल्हन का सच तब सामने आया, जब शादी का झांसा देकर गहने और पैसे लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज की गई है। संध्या नाम की इस महिला ने अब तक एसआई से लेकर सर्वेयर तक से शादी कर गहने और पैसे ठग चुकी है।

महिला ने कथित तौर पर एक निजी मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन शादी की तलाश कर रहे 30- 40 से अधिक पुरुषों को धोखा दिया है।

राजा (बदला हुआ नाम) तिरुपुर जिले के तारापुरम का रहने वाला है। 6 महीने पहले राजा के परिवार ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक लड़की पसंद की। बात आगे बढ़ने पर राजा के माता-पिता और रिश्तेदार शादी के लिए लड़की देखने पहुंचे थे।

इस मामले में इरोड जिले के कोडुमुडी की संध्या (30) को एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से राजा से मिलवाया गया है। संध्या ने व्हाट्सएप के जरिए राजा से बात की है। तब संध्या ने राजा को बताया कि वह अपनी शादी के लिए दूल्हे की तलाश कर रही है। राजा को संध्या पसंद आई और दोनों के बीत बात शुरू हुई। इस बीच संध्या ने राजा को बताया कि एक और तमिलचेलवी नाम का एक लड़का उनकी शादी करवाने में मदद कर सकता

संध्या राजा से लगातार उससे जल्दी शादी करने के लिए कह रही थी। यह दावा करते हुए कि उसकी मा अस्वस्थ है और वे घर पर तत्काल शादी की व्यवस्था नहीं करवा सकती है। इसके बाद तमिलचेलवी के नेतृत्व में राजा और संध्या ने 21 जून 2024 को पलानी के पास एक मंदिर में शादी कर ली। विवाह के समय राजा के माता-पिता ने संध्या को सोने के गहने दिए थे।

कैसे सामने आया लुटेरी दुल्हन का सच?

शादी के बाद संध्या की कुछ हरकतों पर राजा को शक हुआ। राजा को पता चला कि संध्या किसी और शख्स से एक पत्नी के तौर पर बात करती है। संध्या और राजा के बीच इस बात लेकर काफी बहस हुई। बहस के बाद संध्या को गुस्सा आ गया और उसने राजा और उसके परिवार को धमकी भी दी। जिससे बाद राजा संध्या को तारापुरम के महिला पुलिस स्टेशन ले गया। वहां जांच के दौरान संध्य भाग निकली।

इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि संध्या की शादी 10 साल पहले चेन्नई के एक शख्स से हुई थी। ये भी पता चला कि संध्या एक बच्चे की मां है। जांच में पता चला कि संध्या ने 30 साल की उम्र तक 15 लोगों को धोखा दिया और शादी की। इस लिस्ट में करूर के एसआई और कोडुमुडी के एक मवेशी व्यापारी के बेटे से लेकर एक सर्वेक्षक तक शामिल है।

कैसे संध्या जानबूझकर झगड़ा कर पैसे और गहना लेकर भाग जाती है?

पुलिस ने बताया कि संध्या मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन शादी के लिए लड़का खोजती है। फिर शादी करने के कुछ महीनों तक उनके साथ पत्नी की तरह रहती है। फिर कुछ दिनों के बाद जानबूझकर झगड़ा करती है और गहने और पैसे लेकर भाग जाती है।

पत्नी के भाग जाने का मामला सामने आने पर कई लोगों ने इसे शर्म की बात मानते हुए शिकायत दर्ज नहीं कराते हैं। जिससे वो अबतक पकड़ी नहीं गई थी।

जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि तमिलचेलवी संध्या का साथी था, जिसने कई लोगों से लाखों रुपये वसूले थे। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad