खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला आज (मंगलवार) भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सात जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश के साथ तेज गर्जन होने की चेतावनी है।

अन्य जिलों में तेज दौर की बारिश और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जुलाई तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  ​नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों सहित 5 की दर्दनाक मौत, वीडियो

ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 153 सड़के बंद

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 153 सड़के बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: पल्सर बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैंड एवं औझरी के पास बह गया है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद है। देहरादून जिले में कालसी-चकराता राज्य मार्ग किलोमीटर 10 में मलबा आने से यातायात के लिए बंद हैं। हालांकि रुद्रप्रयाग जिले में रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, ऊखीमठ-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारु है। उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, चमोली में ऋषिकेश-बदरीनाथ, जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग, पिथौरागढ़ में घाट-पिथौरागढ़, घाट-पनार-गंगोलीहाट, घटियाबगड़-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारु है।

यह भी पढ़ें -  भारत: विदेश दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री का 'एक्शन प्लान'

इन जिलों में इतनी सड़के हुई बंद

देहरादून। मलबा आने से उत्तरकाशी में 15, टिहरी में 11, रुद्रप्रयाग में 9, पिथौरागढ़ में पांच, पौड़ी में 48, नैनीताल में दो, देहरादून में 9, चंपावत में 15, चमोली में 21, बागेश्वर में 16 और अल्मोड़ा जिले में दो सड़के बंद हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad