खबर शेयर करें -

पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि 13 जनवरी 2013 को उषा शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी अब्दुल सत्तार रईस व अन्य ने बैंक लोन दिलाने के नाम पर उनके पति की भूमि की पावर आफ अटार्नी अपने नाम कराकर उसे अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी कागजात बनाकर धोखाधड़ी से किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।

महिलाओं द्वारा दुष्कर्म के नाम पर कानून का हो रहा है दुरुपयोग, भेजा जायगा जेल – उत्त्तराखंड हाईकोर्ट

जमीन की अवैध खरीद फरोख्त व धोखाधड़ी के मामले में तीन माह से फरार चल रहे भूमाफिया को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 20 हजार रुपये इनाम था।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ दो पत्नियों के दावे में फंसी सरकारी नौकरी, बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी को मजबूर महिला; कोर्ट में पहुंचा मामला

पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि 13 जनवरी 2013 को उषा शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी अब्दुल सत्तार, रईस व अन्य ने बैंक लोन दिलाने के नाम पर उनके पति की भूमि की पावर आफ अटार्नी अपने नाम कराकर उसे अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी कागजात बनाकर धोखाधड़ी से किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।

यह भी पढ़ें -  🏔️ ओम पर्वत से फिर गायब हुई बर्फ, पवित्र आकृति धुंधली पड़ने से बढ़ी चिंता; पहाड़ों में भू-धंसाव ने भी बढ़ाई मुश्किलें

इस मामले में जनवरी माह में आरोपी अब्दुल सत्तार, रईस व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 27 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी रईस लगातार फरार चल रहा था, जिस पर एसएसपी की ओर से 20 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। 23 जुलाई को वसंत विहार थाना के इंस्पेक्टर होशियार सिंह पंखोली को सूचना मिली कि आरोपी रईस आइएसबीटी क्षेत्र में घूम रहा है। वसंत विहार पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: बिंदुखत्ता में स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहा तस्कर गिरफ्तार, घर के स्टोर रूम सहित 65 क्वार्टर बरामद

एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में एक अन्य ज्ञान सिंह निवासी पंजाब का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि भूमाफिया से जुड़े आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी थानाध्यक्षों को ऐसे आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

गौला नदी में बेहोशी की हालत में पायी गयी युवती, पहचान और कारण अभी तक अज्ञात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad