ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वचोड हरिपुरबच्ची किसान सेवा सहकारी समिति के चुनाव में कमल दुम्का ने अपनी मजबूत पकड़ के साथ  निर्विरोध संचालक सदस्य के रूप में चुने गए। उनके निर्विरोध निर्वाचन से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है।

समिति के अंतर्गत आने वाले 11 ग्राम वार्डों के 30 गांव के सदस्य अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं, जो आगे चलकर समिति के अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। इस बार के चुनाव में आठ डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए, जबकि एक आरक्षित पद खाली रह गया। शेष दो वार्डों में हुए चुनाव में दौलिया से खीमानन्द दुम्मा ने शिवेश चोपड़ा को हराया, जबकि दुर्गापालपुर से सुरेश पवार ने प्रकाश गुरुरानी को मात दी। हल्दूचौड़ जग्गी से कमल दुम्का (किशोर कुमार दुम्का) के प्रतिद्वंदी द्वारा नाम वापस लेने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad