खबर शेयर करें -

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के ज्वालावन में वन निगम की लॉट में लकड़ी लूट के बाद पहुंचे डीएफओ को अनियमितताएं मिली हैं। लूट प्रकरण में वन निगम कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका चलते डीएफओ ने वन निगम पर 30 लाख रुपये का पीडी जुर्माना लगाया है।

आंचल ने घटाए दुग्ध उत्पादों के दाम, अब दूध, दही, घी और मक्खन के लिए देने होंगे इतने रुपये

यह भी पढ़ें -  🌫️ घनी धुंध ने रोकी कुमाऊं की उड़ानें! 26 हेलीकॉप्टर फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के ज्वालावन में वन निगम की लॉट में लकड़ी लूट के बाद पहुंचे डीएफओ को अनियमितताएं मिली हैं। लूट प्रकरण में वन निगम कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका चलते डीएफओ ने वन निगम पर 30 लाख रुपये का पीडी जुर्माना लगाया है। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि वन निगम की लॉट से लगातार लूट की घटनाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

एक सप्ताह पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। मामले में वन निगम को दी गई लकड़ी की लॉट की सुरक्षा न करने समेत अन्य अनियमितताएं मिली हैं। इस कारण वन निगम पर 30 लाख रुपये का पीडी जुर्माना किया है। डीएफओ ने बताया कि लूटपाट की घटनाओं में पिछले दो माह में इजाफा हुआ है। ऐसी घटनाएं मिलीभगत के बिना संभव नहीं हैं। वनकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

बिंदुखत्ता – युवक के पास से बरामद हुई 104 ग्राम चरस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad