खबर शेयर करें -

कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात 104.25 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को दबोचा है पकडे़ गये आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है 

हल्द्वानी – दिल्ली और फरीदाबाद से लड़कियां बुलाकर हल्द्वानी में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, हुई गिरफ्तारी

कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात 104.25 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को दबोचा है पकडे़ गये आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस आरोपी से चरस कहां से लाता एवं कहां बेचता था उसकी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें -  भारत: विदेश दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री का 'एक्शन प्लान'

बताते चले कि रविवार देर रात एसआई प्रकाश कुमार आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता स्थित बिदुखेड़ा प्राईमरी स्कूल को जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी इस दौरान बिन्दूखेड़ा मार्ग से आ रहे एक युवक पर पुलिस को शक हुआ जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो युवक पुलिस को देख भागने लगा जिसके बाद तुरंत ही पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर धर दबोच लिया जिसपर उसकी तलाशी ली गई वही तलाशी के दौरान पुराना बिन्दूखत्ता निवासी पवन बोरा पुत्र मोहन सिंह बोरा के पास से पुलिस को 104.25 ग्राम चरस बरामद हुई जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: डिजिटल पेमेंट की अज्ञानता पड़ी भारी: चाट के 30 रुपये चेक करने के चक्कर में महिला ने ग्राहक को भेजी मोटी रकम

 

इधर पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से चरस बरामद की गई है तथा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस ने कहा कि आरोपी चरस कहा से लेकर आता है तथा कहां बेचता है उसकी जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।इधर पुलिस टीम में कास्टेबल कमल बिष्ट,आनंदपुरी ,चन्द्रशेखर तथा महिला कास्टेबल माया बिष्ट मौजूद रही।

यह भी पढ़ें -  🔥 भीषण गर्मी के चलते इस जिले में बदला विद्यालय का समय: आधे दिन के हुए स्कूल

लालकुआं – टेंट खोलने पर टेंट हाउस कर्मी की शराब पी रहे युवकों ने लोहे की कुर्सियों और लाठियों से की पिटाई

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad