खबर शेयर करें -

 प्रशासन और परिवहन विभाग ने सोमवार को संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया। जिसमें 36 वाहनों के चालान किए गए और 14 वाहनों को सीज किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई करना था। कार्यवाही के दौरान चालक की ओर से यूनिफार्म न पहनना, टैक्स, फिटनेस, पॉल्यूशन और परमिट का उल्लंघन करना आदि अभियोगों में चालान किये गए। इस अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें -  🚌 रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

 

प्रवर्तन टीम में परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह, टीआई गिरीश कांडपाल, देवेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे। गुरदेव सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री की जान गई; आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad