ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा है. पहले मामला ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का है, जहां घर से 4 लाख रुपए चुराने वाले 3 शातिरों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि, पुलभट्टा थाना क्षेत्र में बैंक से कुर्क फैक्ट्री से चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.

ट्रांजिट कैंप और पुलभट्टा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपी पुलिस के हाथ लगे हैं. आरोपियों ने फैक्ट्री और घर में धावा बोल कर नकदी के साथ लाखों के सामान उड़ा लिए थे. अब आरोपियों को 3 लाख 70 हजार की नगदी, फैक्ट्री से चोरी किए गए कॉपर की तार और उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर की रात को ट्रांजिट कैंप निवासी तुलसीराम के घर में रखे 4 लाख रुपए चोरी हो गए थे. मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कर यशपाल गंगवार निवासी ग्राम करोरा थाना मीरगंज जिला बरेली पर चोरी करने का शक जाहिर किया था. जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो टीम के हाथ अहम सुराग लगे. मामले में पुलिस ने यशपाल गंगवार, सुरेंद्र पाल गंगवार और पवन को चोरी के रुपयों के साथ हुरहोरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी यशपाल गंगवार ने बताया कि वो पीड़ित तुलसीराम का दोस्त और पड़ोसी है. उसने इससे पहले तुलसीराम की जमीन 8 लाख रुपए में बिकवाई थी और ट्रांजिट कैंप में 50-50 गज के 2 प्लॉट भी दिलवाए थे. इन प्लॉटों पर मकान बनाने के लिए तुलसीराम ने अपनी 3 बीघा और 3 बीसवा जमीन का सौदा जितेंद्र से किया था.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, अब पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट; उल्लंघन पर ₹1,000 का चालान

इसके एवज में 10 नवंबर को रजिस्ट्री कर 4 लाख रुपए दिए थे. लालच आने पर यशपाल ने अपने भाई सुरेंद्र और रिश्ते के साले पवन निवासी मीरगंज के साथ चोरी की योजना बनाई. वो भी माल दिलाने के बहाने ट्रांजिट कैंप आ गया. वहीं, सभी ने मिलकर 12 नवंबर की रात को घटना को अंजाम दिया और मौके से रफूचक्कर हो गए. अगले दिन वो भी मीरगंज आ गया.

बैंक से कुर्क फैक्ट्री से चोरी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तारः 

वहीं, पुलभट्टा थाना पुलिस ने बैंक की ओर से कुर्क की गई फैक्ट्री से चोरी करने वाले दो आरोपी अबरार अहमद और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी सितारगंज के रहने वाले हैं. आरोपियों के पास से ऑक्सीजन सिलेंडर, कटर, गैस पाइप, रेगुलेटर, एक छोटा पैट्रोमैक्स, एक रिंच आदि के साथ ही लोहे की ट्रांसफार्मर से निकाला हुआ करीब 13 किलो कॉपर वायर बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें -  Breaking:उत्तराखंड: 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग चौकीदार रामपाल निवासी बहेड़ी से मिलकर फैक्ट्री से माल चोरी कर रहा था. उनका सरगना अनवार और उसका चचेरा भाई आबिद कबाड़ी का काम करता है. लोहा, तांबा आदि चोरी कर वो अनवार के जरिए आबिद कबाड़ी के पास ले जाते थे. जहां उनका हिसाब किताब होता था. जबकि, अकरम उर्फ गनी चोरी के माल को गाड़ियों से बाहर भेजता था. वहीं, गैंग लीडर अनवार, नदीम, गुलाम हसन, सलमान निवासी पंडरी थाना सितारगंज और सौरभ निवासी पुलभट्टा फरार हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad