ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जहां सिडकुल स्थित एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. तभी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस का छापा पड़ गया. मौके से एक होटल संचालक, तीन ग्राहक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि, दो आरोपी फरार हो गए. वहीं, पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं बिंदुखत्ता:खुशी के पलों में भी नहीं भूले हक की लड़ाई: राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए जश्न के बीच गूंजे नारे, वीडियो

होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले महिलाएं और पुरुष: जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस को सिडकुल क्षेत्र के एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापा मारा. छापेमारी के दौरान टीम ने मुजफ्फरनगर निवासी होटल संचालक को पकड़ा. इसके बाद होटल के कमरों को खंगाला गया तो 3 महिलाएं और 3 ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले. जिस पर पुलिस ने सभी सातों लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की.

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी अशरफ निवासी भजनपुर, सैफनी, रामपुर (उत्तर प्रदेश), नकुल निवासी बजीदपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश), सुमित निवासी रोशनाबाद (हरिद्वार) और सहारनपुर निवासी तीन महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि, फरार आरोपी नौशाद, तरमीम और जाहिद की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

बता दें कि हरिद्वार जिले में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ का ये कोई पहला मामला नहीं है. पहले भी सेक्स रैकेट से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा धर्मनगरी की मर्यादाओं की सीमाएं तोड़ने वाली घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं. जिसके तहत कई महिलाएं अश्लील इशारे करती पकड़ी जा चुकी हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad