खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (लालकुआं): नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 11 अक्टूबर को संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी में भव्य रूप से आयोजित होगा।

अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा करेंगे, जिन्होंने इसे संघ के इतिहास में ऐतिहासिक बताया क्योंकि इस वर्ष संघ अपनी डायमंड जुबली मना रहा है।

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

जिलेभर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षगण इस अवसर पर सम्मिलित होंगे।
अधिवेशन में संघ की उपलब्धियों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं मसलन ग्राम स्तर पर दूध संग्रह केंद्रों की संख्या बढ़ाना, समितियों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना, और विपणन तंत्र को सुदृढ़ बनाना शामिल है।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

संघ का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है और इस दिशा में पदाधिकारियों की उपस्थिति में विचार-विमर्श होगा।

अध्यक्ष बोरा ने सभी समिति अध्यक्षों से अधिवेशन में भाग लेने की अपील की है ताकि यह दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने का मील का पत्थर साबित हो सके।

यह भी पढ़ें -  🐘 🐘 हाथी का तांडव! खेत रौंदे, ग्रामीणों को दौड़ाकर मचाई दहशत

अधिवेशन में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन व विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad