खबर शेयर करें -

खटीमा: मानव वन्य जीव संघर्ष के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी क्रम में चांदपुर दिया इलाके में जंगल गए एक व्यक्ति पर मादा भालू ने हमला कर दिया है. घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय खटीमा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं, सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से वन क्षेत्र में ना जाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

जंगली मशरूम लेने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला: बता दें कि पीड़ित भुवन सिंह अपने साथियों के साथ जंगली मशरूम लेने के लिए जंगल गया था. इसी दौरान एक मादा भालू ने भुवन सिंह पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से पीड़ित भुवन सिंह ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे कुछ दूरी पर मौजूद भुवन सिंह के साथी लाठी डंडे लेकर उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया. भीड़ देखकर मादा भालू जंगल की ओर भाग गई.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं (बड़ी खबर) सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर रिबन काटकर किया लोकार्पण, नगर के प्रवेश मार्गों को मिला नया व आकर्षक स्वरूप

पीड़ित व्यक्ति की हालत सामान्य: खटीमा नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि भालू के हमले से पीड़ित व्यक्ति के दोनों हाथ जख्मी हुए हैं. युवक की फिलहाल हालत सामान्य है और उसका उपचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  Breaking: यहां गोला नदी में बहा छात्र, रेस्क्यू जारी, देखिए वीडियो

खटीमा क्षेत्र वनों से घिरा: मादा भालू के साथ दो बच्चे भी थे. भुवन सिंह अपनी बहन के घर में रहता है. खटीमा क्षेत्र वनों से घिरा हुआ है. ऐसे में यहां पर गुलदार, टाइगर,हाथी सहित भालू के हमले की सूचना आती रहती है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad