खबर शेयर करें -

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा हुआ. नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में अनियंत्रित कार खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई. जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

जानकारी के अनुसार, कुरियागांव गेठिया निवासी लोकेश पतलिया टैक्सी कार चला रहे थे. कार में पंकज पतलिया, मानस और 16 वर्षीय गर्व बगड़वाल भी सवार थे. जब वाहन गेठिया पड़ाव के पास पहुंचे तो खड़े कैंटर में कार पीछे से जा टकराई. आशंका जताई जा रही है कि कार के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

गंभीर रूप से घायल गर्व बगड़वाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अन्य तीन घायलों में मानस को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है. जबकि लोकेश और पंकज पतलिया का इलाज हल्द्वानी में चल रहा है. एसओ रमेश बोरा ने बताया सभी लोग गेठिया के रहने वाले हैं. जो देर शाम एक जन्मदिन पार्टी के बाद वापस घर लौट रहे थे और गाड़ी को सड़क किनारे पार्क करते समय अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ गई और हादसा हो गया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.