ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

एनबीएफ भारत के स्थापना दिवस पर कारगिल विजय की रजत जयंती को समर्पित श्री हरि कथामृत एवं विशाल तिरंगा कलश यात्रा का भव्य आयोजन

देहरादून, 23 मार्च – नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कारगिल विजय की रजत जयंती को समर्पित श्री हरि कथामृत का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च तक बालावाला, देहरादून में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए एक विशाल तिरंगा कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जो नरमदेश्वर मंदिर, भरतू चौक से गंगा फार्म, बालावाला, देहरादून तक निकाली गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

इस ऐतिहासिक यात्रा में पूर्व सैनिकों, मातृशक्ति और युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। इस अनोखी यात्रा में पुरुषों ने तिरंगा ध्वज और महिलाओं ने कलश लेकर धर्म जागरण एवं राष्ट्र सेवा का प्रतीक प्रस्तुत किया।

इस मौके पर कई गणमान्य हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थे:

  • श्री सुनील उनियाल “गामा” जी (पूर्व महापौर, देहरादून)
  • श्रीमती मधु भट्ट जी (राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष, उत्तराखंड सांस्कृतिक साहित्य एवं कला परिषद)
  • श्री धर्मपाल मनवाल जी (परिवार सदस्य, शहीद नरपाल मनवाल, सेना मेडल, कारगिल युद्ध)
  • श्री दया शंकर मिश्रा जी (प्रांत विस्तारक, भारतीय शिक्षण मंडल, उत्तराखंड)
  • श्रीमती पुष्पा बड़थवाल जी (निदेशक, गढ़वाल मंडल विकास निगम)
  • मा० महानगर संघचालक, आरएसएस, देहरादून
यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

कार्यक्रम में बाल व्यास एवं एनबीएफ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० अनिरुद्ध उनियाल जी ने कहा, “यह कथा भारत माँ के वीर सपूतों के शौर्य और पराक्रम को समर्पित है। इस तिरंगा कलश यात्रा के माध्यम से समाज को राष्ट्र कल्याण के लिए जागरूक करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।”

यह आयोजन एबीपीएसएसपी उत्तराखंड, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड देहरादून एवं बीएसएम उत्तराखंड प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस मौके पर एनबीएफ के ट्रस्टी दुर्गा प्रसाद उनियाल, प्रेमा उनियाल, खेमराज उनियाल, अजय उनियाल, सिमरन कौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

– संवाददाता, देहरादून

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad