breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम लगभग 6:55 बजे एक कार में जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया।

धमाके की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की करीब 20 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन धमाके की वजह से 3-4 अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ, जहां उस समय भारी भीड़ जुटी हुई थी। घटना के बाद इलाके को पूरी तरह से पुलिस ने घेर लिया है और पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड तथा फोरेंसिक टीम जांच में लगी हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि धमाके की सटीक वजह पता चल सके।दमकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए सभी संसाधन लगाए गए हैं और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

लोगों से सावधानी बरतने व घरों में रहकर सुरक्षा एजेंसाओं के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

यह धमाका राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक लाल किले के पास हुआ, जहां शाम को बाजार गुलजार रहता है और लोग घूमने आते हैं।

पुलिस और सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में छानबीन कर रहे हैं और हर संभावित खतरे पर नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।