ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। वीआईपी गेट से लालकुआं को सवारी लेकर आ रहे टुकटुक की लालकुआं से नगला की ओर जा रही कार से सीधी टक्कर हो गई, जिसमें टुकटुक चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, घायलों में से चार का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई, जबकि टुकटुक चालक को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय को रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर लगभग 2 बजे घोड़ानाला क्षेत्र से चार सवारी लेकर आ रहे टुकटुक की रेलवे के फ्लाइओवर के ठीक नीचे लालकुआं की ओर से नगला को जा रही कार से सीधी टक्कर हो गई, परिणाम स्वरूप टुकटुक में बैठी सभी सवारियां तेज झटके के साथ सड़क पर जा गिरी, तथा टुकटुक चालक रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत ही पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया, वहीं टुकटुक में सवार 25 वर्षीय नीलम उसका 8 माह का बच्चा, 48 वर्षीय रामवती एवं एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए, जिनका स्थानीय चिकित्सालय में उपचार किया गया, तथा हालत ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई, जबकि 20 वर्षीय टुकटुक चालक रामकिशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने कार को जप्त कर लिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad