खबर शेयर करें -

फ्री फायर ऑनलाइन गेम खेल के दौरान उत्तराखंड की एक महिला को सीधी जिले के सिहावल चौकी के रहने वाले एक नाबालिग लड़के से प्यार हो गया. प्यार में पागल शादीशुदा प्रेमिका अपने बच्चों को लेकर नाबालिग प्रेमी के घर पहुंच गई. जिसकी सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

दरअसल, सीधी जिले के सिहावल चौकी के रहने वाले एक नाबालिक लड़के को फ्री फायर गेम खेलने की आदत थी. गेम खेलने के दौरान दोनों तरफ प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि नाबालिग बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल महिला अपने 3 साल के बच्चे को लेकर प्रेमी से मिलने उसके घर आ पहुंची।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा: मंडल अध्यक्ष की राय तय करेगी विधायकों का टिकट, जानिए

लड़का राजी, परिजन नाराज

नाबालिग के प्यार में प्रदेश की सीमा लांघकर आई महिला चर्चाओं में आ गई. लोग उत्तराखंड से पहुंची महिला को देखने पहुंच गए. नाबालिग लड़के के परिजन महिला को किसी हालत में रखने को तैयार नहीं थे, जबकि लड़का शादी करने को राजी था. परिजनों सूचना मिलते ही सरपंच एंव सिहावल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को काफी समझाइश दी.

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

ग्रामीणों और पुलिस की समझाइश के बाद महिला को वापस उत्तराखंड भेज दिया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि अपने नाबालिग बच्चों को स्मार्टफोन से परहेज करने की हिदायत देते रहें.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad