ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस आरोपी की तलाश में कई शहरों की खाक छान रही थी.

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोप में पिछले लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से गिरफ्तार किया है. वहीं कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई थी. जानकारी के मुताबिक रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव में एक झगड़े के दौरान जहांगीर नामक एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था. हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था. इसके बाद आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत ली और फिर कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं हुआ, इसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी कर आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए.

जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी आविद (50 वर्ष) पुत्र अशरफ निवासी सफरपुर की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश के बहराइच के लिए रवाना हो गई. वहीं मुखबिर द्वारा टीम को सूचना मिली कि आरोपी वर्तमान में कस्बा महीपुरवा में एक गुड़ की चरखी चलाता है. इसके बाद टीम द्वारा महीपुरवा में मौजूद गुड़ की चरखी में आरोपी की तलाश की गई तो आरोपी अपनी गुड़ की चरखी पर मौजूद मिला. वहीं टीम ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर रुड़की पहुंची और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad