ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर की बरसाती नाले वाली रोड पर जाम और मार्ग अवरोध की समस्या को खत्म करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आरटीओ अरविंद पांडे के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट विभाग और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क बाधित करने वाले वाहनों के चालान काटे।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

सूत्रों के अनुसार, यहां मैकेनिकों द्वारा बड़े वाहनों, बसों, टू व्हीलर और फोर व्हीलर की मरम्मत सड़क पर ही की जा रही थी, जिससे अक्सर जाम लगता था और आमजन को परेशानी उठानी पड़ती थी। प्रशासन ने साफ कहा है कि अब से सभी वाहनों की मरम्मत और कार्यवाही ट्रांसपोर्ट नगर में ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

हालांकि, इस कार्रवाई से प्रभावित मैकेनिक और दुकान कारोबारी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से यहीं काम कर रहे हैं और उनकी रोजी-रोटी इसी काम से चलती है। अब प्रशासन यदि यहां काम करने से रोकता है तो वे जाएं तो जाएं कहां

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

प्रशाशन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में किसी ने सड़क जाम या सार्वजनिक मार्ग बाधित किया, तो और भी कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, स्थानीय जनता ने इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि इससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।