खबर शेयर करें -

युवा स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। टू-व्हीलर के बाद अब युवाओं ने जंगलों में स्टंटबाजी शुरू कर दी है। ऐसा ही मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सामने आया है।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्टंट करने वाले युवाओं के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ दो पत्नियों के दावे में फंसी सरकारी नौकरी, बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी को मजबूर महिला; कोर्ट में पहुंचा मामला

पुलिस ने सख्त वार्निंग देते हुए कहा कि सड़कों या फिर अन्य गाड़ियों से स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। गाड़ियों को सीज करने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पिथौरागढ़ में युवा अब तक सड़कों में ही गाड़ियों से स्टंट करते थे, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद युवाओं ने अब नई चाल चली है। हाईवे या फिर सड़कों को छोड़कर युवाओं ने अब जंगलों में भी स्टंटबाजी करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री की जान गई; आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जिला मुख्यालय से लगे चंडाक के जंगल क्षेत्र में इन दिनों टू-व्हीलर के साथ ही अब लड़के कारों से भी स्टंट कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टंट के दौरान कुछ युवा शराब के नशे में होते हैं।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ दो पत्नियों के दावे में फंसी सरकारी नौकरी, बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी को मजबूर महिला; कोर्ट में पहुंचा मामला

इससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। इधर पुलिस ने ऐसे ही एक स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डालने वाले कार चालक राहुल सिंह भंडारी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad