ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

खनन व्यवसायियों की महापंचायत की तैयारी, उचित भाड़े को लेकर होगा मंथन

गौला खनन से जुड़े मजदूरों की समिति की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें 4 फरवरी को वाहन स्वामियों की महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह महापंचायत बेरीपड़ाव में होगी, जहां स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा उचित भाड़ा न दिए जाने पर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला

समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि सरकार द्वारा अक्टूबर में खनन की अनुमति दी गई थी, लेकिन स्टोन क्रशर संचालकों की नीतियों के चलते फरवरी तक भी वाहन स्वामियों को नदी में अपने वाहन नहीं उतारने पड़े हैं। ऐसे में महापंचायत में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी, जिसमें सभी वाहन स्वामी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षक-दरोगाओं की नई तैनाती, रुद्रपुर से जसपुर तक बदली जिम्मेदारियां

इस बैठक में सचिव इंद्र सिंह नयाल, जीवन कबडवाल, रमेश कांडपाल, पंकज दानू, वीरेंद्र सिंह दानू, शेखर कंडवाल, लक्ष्मी दत्त जोशी, नवीन चंद जोशी सहित अन्य खनन व्यवसायी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द, मानसिक उपचार के बाद रिहाई के निर्देश

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad