ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम 10 जुलाई 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

आगामी 14 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। वहीं, देहरादून में बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

देहरादून में शाम के समय से शुरू हुई बारिश ने देर रात कई स्थानों पर कहर बरपाया हुआ है। रायपुर क्षेत्र के तपोवन खाले में अत्यधिक पानी आ जाने से एक व्यक्ति बह गया। व्यक्ति के बहने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया। तपोवन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे यह व्यक्ति पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही प्रिंस चौक, मोकमपुर सहित कई इलाकों में जल भराव हो गया । देर रात तक हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पुलिस ने रात के समय ही रिस्पना और बिंदल नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट भी किया।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

उधर मसूरी में तेज बारिश के कारण धनोल्टी रोड पर एक भारी भरकम बांझ का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक कार और स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं रास्ता भी एक घंटे तक बाधित रहा।

कालसी में भूस्खलन होने से इछड़ी डैम से लाल डांग के बीच 45 वाहन फंस गए। देर रात पुलिस और एसडीआरएफ में रास्ता साफ कर यातायात सुचारू करवाया। वहीं रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। जहां रास्ता खोलने का काम रात भर चलता रहा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

प्रदेश में बारिश के कारण 87 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार चमोली में 17, बागेश्वर में नौ, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में तीन, देहरादून में पांच, नैनीताल में सात, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में चार, उत्तरकाशी में राजमार्ग सहित 12 और टिहरी जनपद में 8 सड़कें बंद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad