खबर शेयर करें -

काशीपुर। बीती देर रात एसआरएफ फैक्ट्री के पास सड़क पर डंपर की हवा चैक करने के दौरान खड़े एक डंपर पर रामनगर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में हवा चैक कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात बोहरपुर निवासी चालक कौशल कुमार एक डंपर से रामनगर से भोजपुर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एसआरएफ फैक्ट्री के पास चालक ने डंपर के टायरों की हवा चेक करने के लिए डंपर को सड़क किनारे रोका। इस दौरान डंपर का क्लीनर भोजपुर निवासी आदित्य डंपर के टायरों की हवा चेक कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा: मंडल अध्यक्ष की राय तय करेगी विधायकों का टिकट, जानिए

इसी बीच रामनगर की आरे से आ रहे एक डंपर ने डंपर व क्लीनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टक्कर में घायल क्लीनर को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी चालक घटना के मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में मृतक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad