ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नाभीढांग से गुंजी की ओर आ रहा सेना का वाहन कालापानी और नाभीढांग के बीच अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 119 इंफेंट्री ब्रिगेड सिग्नल यूनिट में तैनात वाहन चालक नायक एसके पांडेय उम्र 32 वर्ष निवासी मंजेगांव बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

सरकारी अस्पताल में घुसा गुलदार, बढ़ने लगा है ग्रामीण और नगर क्षेत्र में गुलदार का आतंक

भारत-चीन सीमा पर स्थित कालापानी-नाभीढांग के बीच सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सिग्नल यूनिट में तैनात बिहार निवासी जवान की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद धारचूला से पुलिस टीम मौके लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नाभीढांग से गुंजी की ओर आ रहा सेना का वाहन कालापानी और नाभीढांग के बीच अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 119 इंफेंट्री ब्रिगेड सिग्नल यूनिट में तैनात वाहन चालक नायक एसके पांडेय उम्र 32 वर्ष निवासी मंजेगांव बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो

धारचूला थाना कोतवाली के कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मृत जवान का शव धारचूला लाया जा रहा है। धारचूला में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad