खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में जिला शिक्षा अधिकारी पीएल टम्टा ने निर्देश दिया है कि 2025 के निकाय चुनावों के लिए मतदान दलों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था मतदान केंद्रों पर नियुक्त भोजनमाताओं के माध्यम से की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

जिला शिक्षा अधिकारी पीएल टम्टा ने खण्ड/उप शिक्षा अधिकारी को सोमवार को आदेश जारी किया कि आगामी निकाय चुनाव 2025 में मतदान दलों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था अब मतदान केंद्रों पर नियुक्त भोजनमाताओं के माध्यम से की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 22 और 23 जनवरी 2025 को सभी मतदान केंद्रों पर नियुक्त भोजनमाताएं अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप

भोजनमाताओं को मतदान दलों को भुगतान के आधार पर भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना होगा। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह निर्देश दिया गया है कि वे सभी भोजनमाताओं का विवरण और उनके मोबाइल नंबर रिटर्निंग ऑफिसर को तत्काल उपलब्ध कराएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं (बड़ी खबर) सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर रिबन काटकर किया लोकार्पण, नगर के प्रवेश मार्गों को मिला नया व आकर्षक स्वरूप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad