ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में बागेश्वर धाम सरकार के भाई हाथ में कट्टा, मुंह में सिगरेट लिए दलितों से मारपीट कर रहे हैं. वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया है.

साधु के वेश में शराब बेचना व्यक्ति को पड़ा भारी, आक्रोशित लोगों ने जम कर करी धुनाई

धीरेंद्र शास्त्री… मौजूदा दौर में वो बाबा, जिनकी चारों ओर जबरस्त चर्चा चल रही है. कभी हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करने पर धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों का हिस्सा हो जाते हैं, तो कभी अपने चमत्कार की वजह से दूर-दूर से आए लोगों की नजरों में चढ़कर चर्चा का केंद्र बन जाते हैं. एक बार फिर बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में आए हैं. लेकिन इस बार उनका कोई चमत्कार नहीं नजर आया बल्कि उनके भाई के खिलाफ लिखी FIR एक बड़ी वजह है.

दरअसल, बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में बागेश्वर धाम सरकार के भाई हाथ में कट्टा, मुंह में सिगरेट लिए दलितों से मारपीट कर रहे हैं. वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया है. वहीं अब इस पर धीरेंद्र शास्त्री की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जिसमें उन्होंने कहा कि वह झूठ के साथ नहीं हैं और जो करेगा वो भरेगा. इस मामले को उनसे ना जोड़ा जाए.

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छोटे भाई पर FIR होने पर कहा कि मैं झूठ के साथ नहीं हूं. जो करे सो भरे. उन्होंने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है. हम गलत के साथ नही हैं. कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता की गहराई से इसकी जांच करे. मैं गलत के कतई साथ नही हूं और हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए. हम सनातन, हिंदुत्व और श्री बागेश्वर बाली जी की सेवा में अनवरत लगे हुए हैं. इसे हमसे न जोड़ा जाए.

Facebook पर भी पैसे देकर मिलेगा ब्लू टिक, जानिए कितने रुपए देने होंगे ब्लू टिक पाने के लिए,

वायरल वीडियो में नजर आई थीं ये हरकतें 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी शालिग्राम अपने मुंह में सिगरेट लगाए और हाथ में पिस्टल लेकर लोगों को धमका रहा है और गालियां दे रहा है. साथ ही एक शख्स को पकड़कर मारपीट करने की कोशिश कर रहा है और कह रहा है कि राई (बुंदेलखंड का लोक नृत्य) नहीं चलेगी. इस गढ़ा गांव में बजेगा तो सिर्फ बागेश्वर धाम का गाना. उस समय वहां मौजूद लोगों ने बागेश्वर धाम का गाना बजाने से मना किया तो आरोपी ने लोगों के साथ अभद्रता की. मामले पर पुलिस अधीक्षक सचिन वर्मा का कहना है कि धार्मिक गाने बजाने को लेकर विवाद हुआ था और पिस्टल दिखाने जैसी बात सामने नहीं आई है. इस बात की जांच अभी की जा रही है. जांच के बाद यह मामला स्पष्ट कर दिया जाएगा.

अचानक बढ़े तापमान ने शुरू किया लोगों को गर्मी का एहसास कराना, 31 डिग्री तक पहुंचने के आसार,

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad